महिला तालाब में कूदी, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बचाया…

Amaltas

देवास। आज सुबह 7.00 बजे राजोदा रोड पर मीठा तालाब में एक महिला ने छलांग लगा दी। महिला को तालाब में कूदते देख वहां मौजूद कुछ लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। महिला को सकुशल उसके घर पहुंचाकर पुलिसकर्मियों ने महिला और उसके परिवारजनों को समझाइश दी।

मामला आज सुबह का है। जब नाहर दरवाजा थाने में पदस्थ हेडकांस्टेबल संजय सावनेर प्रभात गस्त के दौरान मीठा तालाब के समीप से गुजर रहे थे। उनके साथ चीता 7 के आरक्षक हीरालाल और सैनिक संजय पवार भी थे। उन्होंने एक महिला को तालाब में कूदते देखा तो तत्काल वहां दौड़े और स्थानीय लोगों की मदद से बिना देर किए महिला को तालाब से निकालकर बचा लिया गया। महिला को जब निकाला गया तो ठंड से कांप रही थी।
महिला ने पारिवारिक परेशानियों के चलते यह कदम उठाया था। पुलिसकर्मियों ने महिला को उनके घर छोड़ा और उन्हें और उनके परिवारजनों को समझाइश दी, कि परिवार में सभी लोग हंसी-खुशी से रहे, परिवार की छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करें और खुश रहे।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks