शिप्रा के एक मकान में लहराया पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने किया मामला दर्ज

देवास। देवास के निकट शिप्रा के एक मकान में पाकिस्तानी झंडा लहराता देखा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम प्रदीप सोनी ने संज्ञान लेते हुए तत्काल मामले की जांच के लिए तहसीलदार को निर्देशित किया। मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक लखन सिंह पुरबिया ने मामले की जांच- पड़ताल की। उसके बाद औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने शिप्रा निवासी फारुख पिता इदु खा और अमन पिता फकरू उम्र 25 वर्ष के खिलाफ आईपीसी की धारा 153A (1) (B) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

Rai Singh Sendhav
\"\"

शिप्रा में एक मकान के ऊपर पाकिस्तानी झंडा लहराता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसके बाद मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक लखन सिंह पुरबिया ने बताया कि फारुख के घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा लगा था। जिसके बारे में घर मालिक फारुख का कहना था की झंडा 12 वर्षीय नाबालिक ने अज्ञानता में लगा दिया। आखिर पाकिस्तानी झंडा कहां से आया? 12 वर्ष के नाबालिक बच्चे ने छत में इतना ऊंचा झंडा अकेले कैसे लगाया? जैसे सवालों के जवाब नहीं मिल सके।

मामले को लेकर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने फारुख को गिरफ़्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

संपादक

+ posts

1 thought on “शिप्रा के एक मकान में लहराया पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने किया मामला दर्ज”

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks