ड्यूटी से लौट रही दो महिला पटवारी को कंटेनर ने मारी टक्कर,  एक की मौत

देवास।  सोनकच्छ से अपनी ड्यूटी कर लौट रही दो महिला पटवारियों को एक कंटेनर चालक ने टक्कर मार दी।  इस घटना में एक महिला पटवारी की मौत हो गई, दूसरी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।  दोनों ही महिला पटवारी एक एक्टिवा से देवास की तरफ आ रही थी तभी पीछे से आते कंटेनर ने उन्हें टक्कर मारी है।  घटना देवास सोनकच्छ रोड पर खटांबा के पास की है।  पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर कंटेनर क्रमांक NL01-AB-0109  जप्त कर लिया है।

Rai Singh Sendhav
\"\"
मृतिका हिमानी शर्मा

घटना सोमवार की शाम 6:00 बजे की है।  दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों को जिला अस्पताल लाया गया।  जहां चिकित्सकों ने महिला पटवारी हिमानी शर्मा को मृत घोषित कर दिया वही दूसरी महिला पटवारी ताजवर  खान का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत ठीक बताई गई है।

\"\"
घायल ताजवर खान

देवास सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, एडीएम प्रकाश सिंह चौहान सहित कई जिम्मेदार जिला अस्पताल पहुंचे और घायल महिला पटवारी से मिले। बैंक नोट प्रेस पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संपादक

+ posts

1 thought on “ड्यूटी से लौट रही दो महिला पटवारी को कंटेनर ने मारी टक्कर,  एक की मौत”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks