टीकमगढ़ के खरगापुर इलाके में पंखे पर लटके मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के खरगापुर इलाके में एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी, उसकी पत्नी और परिवार के तीन अन्य सदस्य कमरे में फांसी से फंदे से लटके हुए पाए गए हैं। मृतकों में एक चार साल का बच्चा भी है। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना टीकमगढ़ जिले के खरगापुर इलाके की है। एक ही परिवार के 5 लोगों के एक साथ ऐसे कदम उठाने से लोग सन्न हैं।

Amaltas

जानकारी के मुताबिक पड़ोसियों ने कई दिनों से किसी को भी घर से बाहर आते हुए नहीं देखा था, जिसके बाद शक होने की स्थिति में पुलिस को सूचना दी गई थी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा खोला जो कि अंदर से बंद था। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो अंदर राज्य सरकार के रिटायर्ड कर्मचारी 62 वर्षीय धरमदास सोनी का शव लटका हुआ मिला। कमरे में 55 वर्षीय पूना, उनका 27 वर्षीय बेटा मनोहर, 25 वर्षीय बहू सोनम और चार वर्षीय पोता पंखे से लटका हुआ मिला।
पुलिस ने इसके बाद शवों को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में  जांच शुरू कर दी गई है। घटना के कारणों का अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। पांचों सदस्यों की हत्या या आत्महत्या को लेकर भी अभी स्थिति साफ नहीं हैं। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks