एमपी की सड़कों पर आज से दौड़ेगी बसें, दी सरकार ने अनुमति

Amaltas

मध्यप्रदेश में पूरी क्षमता से चल सकेंगी यात्री बसें: शिवराज

भोपाल, 20 अगस्त। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में 20 अगस्त से सभी यात्री बसों को पूरी क्षमता के साथ चलने की अनुमति होगी, परन्तु मास्क लगाना आदि सभी सावधानियों का पूरा पालन बस संचालकों को सुनिश्चित करना होगा।

आधिकारिक जानकारी में श्री चौहान मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान प्रदेश में निजी बसों के संचालन संबंधी निर्देश दिए हैं।

बैठक में वीसी से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी शामिल हुए। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान आदि उपस्थित थे।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks