सटोरिये कलाम और राम जाने का पुलिस ने निकाला जुलूस…

देवास। देवास शहर के उज्जैन रोड ओवर ब्रिज के नीचे सट्टा चलाने वाले अब्दुल कलाम और अंबेडकरनगर क्षेत्र के सट्टा खाईवाल राम जाने आज कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों सटोरियों को गिरफ्तार कर उनका शहर में जुलूस निकाला। दोनों सट्टा खाईवालों पर पुलिस प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी कर रही है।

Rai Singh Sendhav
\"\"

आपको बता दें देवास पुलिस कप्तान डॉ शिव दयाल सिंह ने शहर में सटोरियों के खिलाफ मुहिम चला रखी है। बावजूद इसके सट्टे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के कई इलाकों में सट्टे का कारोबार निर्बाध चल रहा है। एक अड्डे पर पुलिस की दबिश होती है, तो दूसरा अड्डा तैयार हो जाता है। हालांकि रोजाना ही सट्टा कारोबारियों पर कार्रवाई हो रही है, किंतु हर बार सट्टा कारोबार का संचालक भाग निकलता है।

\"\"

आज कोतवाली पुलिस ने सट्टा कारोबारी अब्दुल कलाम और राम जाने को गिरफ्तार किया है। सटोरियों में पुलिस का भय बरकरार रखने के लिए पुलिस ने सटोरियों का जुलूस निकाला। कोतवाली थाना प्रभारी उमराव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सटोरियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है।

संपादक

+ posts

1 thought on “सटोरिये कलाम और राम जाने का पुलिस ने निकाला जुलूस…”

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks