जुआं खेलते 5 पकड़ाए

Amaltas

रानापुर । बुधवार शाम को मुखबीर की सूचना पर मोलाना गली सलीम के घर के सामने ओटले पर  जुआ खेलते हुए पांच लोगो को रंगे हाथ पकडकर उनके पास से 13 हजार एक सो रूपये के साथ तास पत्ते भी जब्त किए ।

Madhur

थाना प्रभारी कौशल्या चोहान ने बताया कि  मुखबिर की सूचना मिली की मोलाना गली मे एक ओटले पर  पैसे का लेन देन कर हार जीत का दावा लगाकर तास के पत्ते खेल रहे हे । जिस पर पुलिस ने मोके पर पहुचकर वहा पर जुआ खेलते हुए पांच लोगो को रंगे हाथ पकडा  जिसमे फिरोज पिता इसुफ खान (36 वर्ष ) ,सलीम पिता सरदार खान (41) ,रिजवान पिता ईशाक बेग (35) ,रहीम पिता मोहम्मद खान (32) व मोसीन पिता  मोहम्मद अली (30) निवासी सभी मोलाना गली रानापुर के है ।पुलिस ने मामला जुआ अधिनियम के धारा 13 के  तहत दर्ज किया । पुलिस की टीम दिनेश हाडा ,नरेन्द्र परमार ,लाखनसिह, विशाल ,प्रेमसिह ,  रमेश  व तारा शामिल थे ।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks