बदनामी के डर से कर दी नवजात शिशु की हत्या, नाबालिक लड़की ने दिया था जन्म

कांटाफोड़ पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश…
कांटाफोड़ (पुरषोत्तम चौबे)। कांटाफोड़ थाना अंतर्गत ग्राम बोरानी में लगभग 2 महीने पूर्व हुए नवजात शिशु के कत्ल के मामले में  पुलिस को सफलता मिली है। कांटाफोड़ थाना अंतर्गत ग्राम बोरानी की एक नाबालिक लड़की ने शिशु को जन्म दिया था। जिसे परिवार द्वारा दो माह पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांटाफोड़ मृत अवस्था में लाया गया था। पूछताछ में परिवार द्वारा बुखार आने से शिशु की मौत बताई गई थी, लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ डॉ राजीव त्रिपाठी द्वारा जांच में यह पाया गया कि शिशु के सिर पर चोट लगने से उसकी मृत्यु हुई है। कांटाफोड़ थाना प्रभारी जयराम चौहान व उनकी टीम ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर  बालिका के पिता ने गुनाह कबूल कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि नवजात शिशु को बुखार आने पर अस्पताल लाते समय पीछे मोटरसाइकिल पर बैठे आरोपी ने अपने हाथ से नवजात शिशु के सिर को दबाकर उसे मार डाला। उसने कुबूल किया कि उसकी लड़की नाबालिक थी और उसने बालक को जन्म दिया था। समाज में बदनामी के डर से उसने यह कदम उठाया।   आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की सन 2019 में अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। लड़की धार जिले में मिली थी, तब वह गर्भ से थी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Rai Singh Sendhav

संपादक

+ posts

1 thought on “बदनामी के डर से कर दी नवजात शिशु की हत्या, नाबालिक लड़की ने दिया था जन्म”

  1. Nhà Cái chơi Slot sở hữu số lượng thành viên tham gia siêu khủng bởi hệ thống vận hành chuyên nghiệp, mang lại cơ hội khám phá sản phẩm đặc sắc đa dạng trên thị trường. Thương hiệu cung cấp các sảnh cược nổi tiếng như: Bắn Cá, Casino Trực Tuyến, Thể Thao, Đá Gà, Nổ Hũ TONY06-13

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks