सख्त प्रशासन, सख्त लॉकडाउन,  कलेक्टर घूमे शहर में, 5 बजे फ्लैग मार्च

आज शाम पुलिस और जिला प्रशासन का निकलेगा फ्लैग मार्च..

Rai Singh Sendhav
\"\"

देवास।  Sunday total lockdown के चलते आज प्रशासन सख्त हुआ तो टोटल लॉकडाउन का असर शहर में देखने को मिला।  आज शहर के मुख्य मार्ग सहित शहर की सड़कों और गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।  कल जिला प्रशासन द्वारा की गई चालानी कार्रवाई और कलेक्टर द्वारा जारी एडवाइजरी में जुर्माने की घोषणा को देखते हुए लोग घरों से नहीं निकले।  जो जरूरी काम से निकले वह बाकायदा फेस मास्क लगाकर निकले और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नजर आए।

सुनिए क्या कहा कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने

शहर के सिविल लाइन रोड पर कुलकर्णी मेडिकल स्टोर और विनायक मेडिकल स्टोर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराने के चलते पांच-पांच सो रुपए की  चालानी कार्रवाई की गई।  वही सयाजी द्वार पर बिना मास्क निकलने वालों पर चालानी कार्यवाही की गई।  प्रशासन और नगर निगम की टीम जहां शहर में चालानी कार्रवाई कर रहे थे।  वहीं शहर के हाल जानने कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला निगम कमिश्नर विशाल सिंह शहर भ्रमण  पर निकले।

\"\"

Collector चंद्रमौली शुक्ला ने कहा  कि कोरोना के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए  जरूरी है लॉक डाउन का पालन सख़्ती से कराया जाए। प्रशासन, नगरनिगम और पुलिस की टीम सतत निगरानी रख रही है।  लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई  के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने जिले वासियों से अपील की है की लॉक डाउन का पूर्णत: पालन करें, बिना जरूरी काम के घरों से ना निकले। अगर निकलना ज्यादा जरूरी है  तो फेस मास्क लगाकर निकले और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

\"\"

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks