विदिशा भोपाल और उज्जैन में दर्ज हैं अपराध…
सोनकच्छ में चोरी की कोशिश के दौरान लोगों ने पकड़कर किया था पुलिस के हवाले..
सोनकच्छ, (sandeep gupta)। सोनकच्छ में एक मोटरसाइकिल में रखें रुपयों से भरे बैग से चोरी की कोशिश करते एक नाबालिक को लोगों ने पकड़ा था। महज 12 साल के इस बच्चे को लोगों ने पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने इसे बाल सुधार गृह भेज दिया। उस समय पुलिस भी चौंक गई जब उसके आपराधिक रिकॉर्ड देखे गए। विदिशा भोपाल और उज्जैन में करीब डेढ़ करोड़ की चोरी के अपराध उसके नाम दर्ज मिले।

जी हां 9 जून की दोपहर 1:30 बजे बैंक ऑफ इंडिया की सोनकच्छ शाखा एक ग्राहक में रुपए निकाले। मोटरसाइकिल में बैग रखा और घर जाने की तैयारी करने लगा। तभी एक नाबालिग धारदार हथियार से बैग काटने की कोशिश करता पकड़ा गया। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले किया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह बालक ग्राम कड़ियासासी थाना पचौर जिला राजगढ़ का रहने वाला है।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 235/2020 धारा 379, 511 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। नाबालिग को बाल संरक्षण केंद्र भेजा गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने उसके अपराधों की जानकारी जुटाई तो जानकारी चौंकाने वाली थी।
3 जगह से 1 करोड़ 47 लाख की चोरी के मामले
(1) थाना सिविल लाइन विदिशा में अपराध क्रमांक 80/19 के अंतर्गत 1 करोड़ 30 लाख के गहने चोरी की वारदात
(2) थाना कोलार जिला भोपाल में अपराध क्रमांक 243/20 के अंतर्गत 10 लाख रुपए चोरी की वारदात
(3) थाना नीलगंगा उज्जैन में अपराध क्रमांक 172/19 के अंतर्गत 7 लाख रु चोरी की वारदात
इधर चौथी बार में बीती 9 जून को सोनकच्छ में बैंक ऑफ इंडिया के एक ग्राहक से 2000 रू चुराने का प्रयास करते पकड़ा गया था।
