कोरोना का कहर, अब देवास के नए इलाकों में दस्तक, आज 18 पॉजिटिव

Amaltas

आज आए पॉजिटिव मरीजों में 13 देवास के और 4 सोनकच्छ के, एक गदईशापिपलिया का भी…
शहर के औद्योगिक क्षेत्र, अनुकूल नगर, सर्वोदय नगर, बालगढ़, शांति नगर, संजय नगर और पुलिस लाइन में निकले कोरोना पॉजिटिव

देवास।  covid-19 कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आज फिर शहर सहित जिले में डेढ़ दर्जन लोगों की रिपोर्ट coronavirus संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।  कोरोना के संक्रमण ने  आज शहर  के अलग-अलग और नए  इलाके में दस्तक दी है। आज शहर के औद्योगिक क्षेत्र, अनुकूल नगर, सर्वोदय नगर, बालगढ़, शांति नगर, संजय नगर और पुलिस लाइन में  कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए है।  आज शहर में मिले 18 मरीजों में 13 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। वहीं जिले के सोनकच्छ में आज चार कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।  इन चार मरीजों में  सांवेर की एक 50 वर्षीय महिला तथा नगर के वार्ड क्रमांक 9 से दो नाबालिक बच्चियां और एक युवक की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।  देखिए अधिकृत रिपोर्ट।

\"\"

संपादक

+ posts

1 thought on “कोरोना का कहर, अब देवास के नए इलाकों में दस्तक, आज 18 पॉजिटिव”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks