देवास में कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट, 19 पॉजिटिव, गवली मोहल्ला बना हॉटस्पॉट

Amaltas

आज आई 299 रिपोर्ट में से 19 पॉजिटिव…
कुल पाजिटिव संख्या पहुंची 319 पर…
1311  रिपोर्ट आना  अभी शेष..

Coronavirus in Dewas
देवास।  शहर सहित जिले में एक बार फिर कोरोना वायरस  का जोरदार विस्फोट हुआ है।  आज जिले में 19  लोगों की सैंपल रिपोर्ट कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।  देवास जिले में अभी तक 1 दिन में सबसे ज्यादा पॉजिटिव आज ही निकले हैं।  आज आये 19 पॉजिटिव मरीजों में 9 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल है। कोरोना का हमला शहर के गवली मोहल्ले में हुआ है जहां से 17 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। वही दो मरीज टोंक खुर्द क्षेत्र के ग्राम बालोन के बताए गए हैं। इस तरह जिले में अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या का आंकड़ा 319 पर पहुंच गया है।

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks