देवास जिले के 10 पॉजिटिव मरीज कोरोना को हरा कर घर लौटे

Amaltas

जिले में अब तक कुल 231 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे…
जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 59 है…

Coronavirus in Dewas
देवास। कोविड-19 कोरोना के पाजीटिव मरीजों का अमलतास अस्पताल में  उपचार चल रहा हैं। आज 10 मरीजों की कोरोना मुक्त होने पर अस्पताल से छुटटी कर दी गई।  कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है। सभी मरीजों ने जाते समय जिला प्रशासन विशेष रूप से कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ शीतला पाटले सहित अमलतास अस्पताल के सभी चिकित्सक, कर्मचारी विशेष रूप से कोरोना वार्ड के ड्यूटी डाक्टर तथा र्निसंग स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
सीएमएचओ डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि जिले के 10 पाजीटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पंहुचे। अमलतास अस्पताल के कोरोना वार्ड प्रभारी डॉ. अश्विन सोनगरा और उनकी टीम द्वारा निरंतर प्रयासरत रहकर इनका इलाज किया गया। चिकित्सकों द्वारा मरीजों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और सभी परिचितो को कोविड जेसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी।  डॉ एम.पी. शर्मा  ने बताया कि  डिस्चार्ज हो रहे मरीज को अस्पताल की ओर से व्यक्तिगत सुरक्षा किट दी गई तथा उन्हें होम कोरेनटाइन में रहने की सलाह दी गई। इस प्रकार आज दिनांक तक देवास जिले में कुल 231  पाजीटिव मरीज कोरोना मुक्त हुये तथा 10 पाजीटिव मरीजों की अब तक मृत्यु हो चुकी है एवं मात्र 59  एक्टिव मरीज देवास जिले से मौजूद हैं।

आज 16 जुलाई की अधिकृत कोरोना हेल्थ बुलेटिन नीचे देखें

\"\"
\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks