भवानी सागर में अवैध अतिक्रमण पर चली निगम की जेसीबी…

Amaltas

होमगार्ड कार्यालय के समीप एक अवैध दीवार भी तोड़ी…

\"\"

देवास। एक और जहां पुलिस और प्रशासन ने गुंडा अभियान चलाने की बात कही है वही दूसरी ओर नगरनिगम ने आज से अवैध अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आज नगर निगम के अमले ने भवानी सागर मैं बने एक अवैध बाड़े को धराशाई कर दिया वही बीएनपी रोड पर होमगार्ड कार्यालय के समीप की एक अवैध दीवार को भी तोड़ा गया है। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक यह मुहिम अब चलती रहेगी।

\"\"

आपको बता दें देवास एसपी डॉ शिव दयाल सिंह ने कल ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था की देवास में पुलिस गुंडा अभियान चलाएगी और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। लोगों की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रदेश सरकार पहले ही अभियान चलाने की बात कर चुकी है। आज नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई को इसी श्रंखला में देखा जा रहा है। आज नगर निगम का अमला जेसीबी मशीनों के साथ भवानी सागर पहुंचा जहां बने एक अवैध बाड़े को धराशाई किया गया। इसके पहले नगर निगम के अमले ने होमगार्ड कार्यालय के समीप बनी एक अवैध दीवार को भी तोड़ा है। नगर निगम की इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस अमला मौके पर मौजूद रहा।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks