पत्रकारों से रूबरू हुए नवागत एसपी डॉ. शिव दयाल सिंह…

Amaltas

क्राइम कंट्रोल पहली प्राथमिकता…, सख्ती से रोके जाएंगे जाएंगे अवैध कारोबार…
शहर की अपराध संबंधी समस्याओं पर खुलकर की बातचीत…
अब एफ आई आर दर्ज कराने के लिए नहीं होना पड़ेगा किसी को परेशान…

देवास। नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव दयाल सिंह देवास में ज्वाइन करने के बाद आज पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुए। शहर सहित जिले की अपराध संबंधी समस्याओं पर पत्रकारों से खुलकर बातचीत की। उन्होंने क्राइम कंट्रोल को पहली प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा ऐसा कोई भी काम जिसके आगे अवैध शब्द जुड़ा हो उसे सख्ती से रोका जाएगा।

\"\"

देवास में हाल ही में आकर कार्यभार ग्रहण करने के बाद आज पहली बार पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कोविड-19 के लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक हुआ है। कोरोना का संक्रमण रोकना महती आवश्यकता है। ऐसे में लोग फेस मास्क का उपयोग करें,  सोशल डिस्टेंस का पालन करें। यह अत्यंत जरूरी है। इसलिए पुलिस लोगों को समझाइश देगी की वह मास्क का उपयोग करें। शहर सहित जिले में किस तरह के अपराध ज्यादा होते हैं इसकी जानकारी जुटा रहे हैं। अपराधों पर नियंत्रण पहली प्राथमिकता होगी। किसी भी तरह का अवैध कार्य बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस थानों पर एफ आई आर दर्ज कराने के लिए आने वाले लोगों को परेशान ना होना पड़े। इस बात की हिदायत जिले के सभी थाना प्रभारियों को दी गई है। यातायात व्यवस्था को भी बारीकी से समझ रहे हैं। प्रयास होगा कि दुर्घटनाओं पर भी नियंत्रण रहे। उन्होंने पत्रकारों से सुझाव भी लिए।
आपको बता दें 2012 बैच के आईपीएस डॉ शिव दयाल देवास से पहले खंडवा और श्योपुर में एसपी रह चुके हैं।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks