Dewas: इंदौरी व्यापारी बताकर किसानों को लगाया लाखों का चूना

Amaltas

भोंरासा थाना क्षेत्र के ग्राम सवंरसी में आकर की थी उपज की खरीदी…
महीने भर चक्कर काटने के बाद परेशान किसानों ने थाने पर दिया आवेदन, पुलिस कर रही मामले की जांच

देवास। जिले के भोंरासा के समीप ग्राम सवंरसी में रहने वाले कई किसानों को लाखों का चूना लगा दिया गया। आरोप है कि इंदौरी व्यापारी बन कर वहां आए दो लोगों ने किसानों की लाखों की फसल खरीद ली। जिसका 25 फ़ीसदी भुगतान तो कर दिया, किंतु बाकी की रकम देने में आनाकानी कर रहे हैं। करीब 1 महीने चक्कर काटने के बाद किसान अब पुलिस की शरण में पहुंचे हैं।
भोंरासा पुलिस थाने पर ग्राम सवंरसी के संजय चौधरी और कुछ अन्य किसान पहुंचे जिन्होंने अपना शिकायती आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है की इंदौर के सिमरोल निवासी सोलंकी और दतोदा का रहने वाला राजेश कुमावत लॉकडाउन के दौरान ग्राम सवंरसी आए थे। दोनों ने अपने आपको इंदौर का बड़ा व्यापारी बताया था। इन्होंने गांव में किसानों की लाखों की फसल खरीदी। 25 फ़ीसदी पैसा तो दे दिया किंतु बाकी की रकम देने में आनाकानी की जा रही है। किसानों ने करीब 50 लाख से अधिक की राशि की धोखाधड़ी का आरोप संबंधित आरोपियों पर लगाया है। भोंरासा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks