इंदौर में पॉजिटिव आई बरोठा की एक महिला को देवास जिले की सूची में जोड़ा, कुल मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 206 पर
पैथोलॉजी द्वारा रिजेक्ट रिपोर्ट-04
देवास में अबतक कुल पॉजिटिव मरीज -206
अब तक देवास में हुई मौत -10
अब तक स्वस्थ हुए मरीज – 138
वर्तमान में एक्टिव मरीज- 58
355 सैंपल रिपोर्ट आना शेष…

देवास। देवास जिले में covid-19 के संक्रमण को लेकर खबर आज भी राहत भरी है। आज पूरे जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला। फिर भी जिले के कुल आंकड़े में एक मरीज की बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें बरोठा की रहने वाली एक महिला किसी अन्य बीमारी के चलते इंदौर उपचार हेतु गई थी जहां उसकी कोरोनावायरस पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे इंडेक्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। इस पॉजिटिव महिला को देवास जिले की सूची में जोड़ा गया है।
सुकून भरी बात तो यह है कि 94 सैंपल रिपोर्ट आज आई है इनमें 90 रिपोर्ट नेगेटिव है जबकि 4 सैंपल पैथोलॉजी द्वारा रिजेक्ट किए गए हैं।
बरोठा की पॉजिटिव आई महिला को देवास जिले की सूची में जोड़े जाने के बाद देवास जिले में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 206 पर पहुंच गई है इनमें से 10 की मौत हो चुकी है जबकि 138 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और 58 एक्टिव मरीज अभी उपचाररत हैं।

ताजा खबरों से रहे अपडेट
टाइम्स एमपी के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यह लिंक क्लिक करें-