देवास के 42 हजार बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

सीएम ने किया बिजली उपभोक्ताओं से लाइव संवाद
विधायक प्रतिनिधि रवि जैन भी हुए शामिल
बिजली कंपनी के अधिकारियों ने विधायक प्रतिनिधि का किया स्वागत
देवास। बिजली बिलों के संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिजली उपभोक्ताओं से लाइव संवाद किया। देवास जिले में 504 स्थानों पर 19541 उपभोक्ताओं को सीएम के संवाद का सीधा प्रसारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर दिखाया गया।

Rai Singh Sendhav
\"\"

इस दौरान विविकं अधिकारियों ने बिजली उपभोक्ताओं के हक की आवाज उठाने वाले विधायक प्रतिनिधि  रवि जैन का स्वागत भी किया। जैन भी संवाद में शामिल हुए।
कार्यक्रम में देवास जिले के चार झोन, नगरीय निकाय, ग्राम पंचायतों, बड़े  गांवों में एलईडी स्क्रीन, लैपटॉप एवं मोबाइल लगाकर संवाद दिखाया गया। मई, जून, जुलाई में कोविड-19 के कारण बिजली बिलों में दी गई राहत के बारे में बताया। देवास शहर संभाग में होटल सांई कृपा, सृष्टि क्लब, चौधरी गार्डन, कुमावत परिसर बालगढ़ में आयोजन हुआ। प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर 40-50 उपभोक्ता शामिल हुए।

\"\"

होटल सांई कृपा में विधायक प्रतिनिधि रवि जैन, नोडल अधिकारी सुब्रतो राय, अधीक्षण  यंत्री अमित सक्सेना, वृत्त कार्यालय के नोडल अधिकारी अरविंद सिंह, कार्यपालन यंत्री सतीश कुमरावत, सिटी जोन प्रभारी प्रवीण जैन व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक प्रतिनिधि जैन ने बताया कि देवास शहर में लगभग 42 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। उपभोक्ताओं की समस्या देखते हुए मुख्यमंत्री ने यह राहत दी है।

टाइम्स एमपी के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/B7MNVPqBhog9D4hmNaNcPP

संपादक

+ posts

1 thought on “देवास के 42 हजार बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत”

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks