Dewas : CISF के 1 जवान सहित आज 8 पॉजिटिव

Amaltas

देवली बना हॉटस्पॉट…
पॉजिटिव मरीजों में देवली के 5, एक बीएनपी, एक राधागंज और एक इंदौर का
देवास जिले की आज आई 482 रिपोर्ट, इनमे से 461 नेगेटिव
रिपीट सैंपल रिपोर्ट में नेगेटिव- 13
देवास में अबतक कुल पॉजिटिव मरीज -205
अब तक  देवास में हुई मौत -10
अब तक स्वस्थ हुए मरीज  – 133
वर्तमान में एक्टिव मरीज- 62
383 सैंपल रिपोर्ट आना शेष…

देवास। देवास जिले में covid-19 का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर 8 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं इनमें एक बैंक नोट प्रेस स्थित सीआईएसएफ बैरक मैं रह रहा सीआईएसएफ का जवान है, वही 5 पॉजिटिव मरीज टोंकखुर्द क्षेत्र के ग्राम देवली के हैं। ग्राम देवली में पहले भी पॉजिटिव मरीज निकल चुके हैं। कोरोना संक्रमण मामले में बात जिले के ग्रामीण क्षेत्र की करें तो देवली इस समय हॉटस्पॉट बन गया है। आज देवली के आए 5 पॉजिटिव मरीजों में तीन महिलाएं शामिल है। इसके अलावा एक 50 वर्षीय पॉजिटिव मरीज राधा गंज का बताया गया है। साथ ही एक 28 वर्षीय महिला हाटपिपलिया से पॉजिटिव आई है, जिसका पता इंदौर बताया जा रहा है और उसे इंदौर की सूची में जोड़ा गया है।
आज 08 नए कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के साथ ही देवास जिले में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 205 पर पहुंच गई है इनमें से 10 की मौत हो चुकी है जबकि 133 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और 62 एक्टिव मरीज अभी उपचाररत हैं।

आज के नए पॉजिटिव प्रकरण का विवरण-
01-पता- सीआईएसफ लाइन बेरक बीएनपी  देवास, जिला देवास-M-47 वर्ष
02-पता- देवली टोंकखुर्द, जिला देवास-F-55  वर्ष
03-पता- देवली टोंकखुर्द, जिला देवास-F-18  वर्ष
04-पता- देवली टोंकखुर्द, जिला देवास-M-45 वर्ष
05-पता- देवली टोंकखुर्द, जिला देवास-M-15 वर्ष
06-पता- देवली टोंकखुर्द, जिला देवास-F-40 वर्ष
07-पता- राधागंज, जिला देवास-M-50 वर्ष
08-पता- इंदौर (हाटपिपल्या-)जिला इंदौर-F-28  वर्ष

\"\"

ताजा खबरों से रहे अपडेट
टाइम्स एमपी के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यह लिंक क्लिक करें-
https://chat.whatsapp.com/DPurwwjU2imHFKxcdvW4Lv

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks