Dewas: बैंक नोट प्रेस में फैला कोरोना संक्रमण, 14 पॉजिटिव..

बीएनपी में बरपा कोरोना कहर
सावधान: घर से निकलो जरा संभल के…
देवास जिले की आज आई 328 रिपोर्ट, इनमे से 313 नेगेटिव
पैथोलॉजी द्वारा रिजेक्ट-01
देवास में अबतक कुल पॉजिटिव मरीज -198
अब तक  देवास में हुई मौत -10
अब तक स्वस्थ हुए मरीज  – 123
वर्तमान में एक्टिव मरीज- 65
774 सैंपल रिपोर्ट आना शेष…
07 पॉजिटिव व्यक्ति कोरोनो मुक्त हुए…

Rai Singh Sendhav

देवास। देवास के बैंक नोट प्रेस में covid-19 के संक्रमण ने कहर बरपा दिया, जहां आज एक साथ 14 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। एक साथ 1 दिन में इतने मरीज समूचे जिले में कभी नहीं आए। बैंक नोट प्रेस में एक साथ 1 दिन में 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाना चिंता की बात है।
अब देवास वासियों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है। जिस तरह शहर में लोग कोरोना से भयमुक्त होकर स्वच्छंद रूप से घूम रहे हैं। होटल रेस्टोरेंट्स में लोग चाय नाश्ते के लिए उमड़ रहे हैं यह आने वाले समय के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।
आपको बता दें लॉकडाउन खत्म होने का मतलब यह नहीं है की कोरोना खत्म हो चुका है। जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक अब हमें ही इसके साथ जीना और इससे बचना खोजना होगा।
इसलिए जरूरी है की अभी भी अनावश्यक रूप से घर से ना निकले। बाहर होटल रेस्टोरेंट में चाय, नाश्ता, भोजन कहीं ना कहीं संक्रमण के खतरे को बढ़ाते हैं ऐसी स्थिति में अभी भी आवश्यकता है बाहर निकले तो संभलकर…, फेस मास्क लगा कर रहे… सोशल डिस्टेंस बना कर रहे हैं… और बाहर खाने पीने में यह जरूर ध्यान रखें की कोरोनावायरस अभी गया नहीं है।
आज 14 नए कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के साथ ही देवास जिले में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 198 पर पहुंच गई है इनमें से 10 की मौत हो चुकी है जबकि 123 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और 65 एक्टिव मरीज अभी उपचाररत हैं।

आज के नए पॉजिटिव प्रकरण का विवरण-
01-पता- बीएनपी  कॉलोनी देवास, जिला देवास-M-55  वर्ष
02-पता- बीएनपी  कॉलोनी देवास, जिला देवास-M-53  वर्ष
03-पता- बीएनपी  कॉलोनी देवास, जिला देवास-M-35  वर्ष
04-पता- बीएनपी  कॉलोनी देवास, जिला देवास-M-53  वर्ष
05-पता- बीएनपी  कॉलोनी देवास, जिला देवास-M-23  वर्ष
06-पता- बीएनपी  कॉलोनी देवास, जिला देवास-M-44  वर्ष
07-पता- बीएनपी  कॉलोनी देवास, जिला देवास-M-35  वर्ष
08-पता- बीएनपी  कॉलोनी देवास, जिला देवास-M-58  वर्ष
09-पता- बीएनपी  कॉलोनी देवास, जिला देवास-M-28  वर्ष
10-पता- बीएनपी  कॉलोनी देवास, जिला देवास-F-39  वर्ष
11-पता- बीएनपी  कॉलोनी देवास, जिला देवास-F-26  वर्ष
12-पता- बीएनपी  कॉलोनी देवास, जिला देवास-F-48  वर्ष
13-पता- बीएनपी  कॉलोनी देवास, जिला देवास-F-70  वर्ष
14-पता- बीएनपी  कॉलोनी देवास, जिला देवास-F-30  वर्ष

\"\"

ताजा खबरों से रहे अपडेट
टाइम्स एमपी के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यह लिंक क्लिक करें-
https://chat.whatsapp.com/DPurwwjU2imHFKxcdvW4Lv

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks