श्रद्धांजलि सभा कर स्वर्गीय पंवार को याद किया
मंडूक पुष्कर में किया पौधारोपण


देवास। देवास के पूर्व विधायक तुकोजीराव पवार की पांचवी पुण्यतिथि शुक्रवार को बड़ी श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सयाजी द्वार पहुंचे जहां स्वर्गीय पंवार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर मंडूक पुष्कर तालाब के किनारे पौधारोपण सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी की अगुवाई में किया गया।

शुक्रवार की सुबह बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह बैस के साथ सयाजी द्वार पहुंचे। जहां स्वर्गीय पंवार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने भी कई पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम में शिरकत की।

इस मौके पर स्वर्गीय पंवार की याद में मंडूक पुष्कर तालाब के किनारे पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी मौजूद थे। सांसद की अगुवाई में यहां पौधारोपण किया गया।