Dewas: पूर्व विधायक तुकोजीराव पवार की पुण्यतिथि पर होगा पौधारोपण

देवास। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री स्व. महाराज तुकोजीराव पवार की पांचवी पुण्यतिथि शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा कर मनाई जाएगी। इस मौके पर पौधारोपण भी किया जाएगा। भाजपा नेता धर्मेन्द्रसिंह बैस ने बताया कि सयाजीद्वार पर प्रात: 10.30 बजे स्व. महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए जायेंगे एवं श्रद्धांजलि दी जाएगी। तत्पश्चात मण्डुक पुष्कर पर पौधारोपण किया जाएगा। श्री बैस ने भाजपा के समस्त मोर्चो, प्रकोष्ठो एवं मण्डलो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, समाजसेवियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आगृह किया है। उक्त जानकारी सीनियर मण्डल अध्यक्ष चिंटू रघुवंशी ने दी।

Rai Singh Sendhav

संपादक

+ posts

1 thought on “Dewas: पूर्व विधायक तुकोजीराव पवार की पुण्यतिथि पर होगा पौधारोपण”

  1. Không chỉ có giao diện đẹp mắt, 66b đăng nhập còn cung cấp các luật chơi rõ ràng, dịch vụ hỗ trợ nhanh chóng và chuyên nghiệp, đảm bảo mang lại trải nghiệm tốt nhất cho người chơi thông thái. TONY05-07

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks