राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन…
जमकर की नारेबाजी… सरकार पर बरसे कांग्रेस नेता…
बोले शहर अध्यक्ष- भाजपा ने षड्यंत्र कर गिराई सरकार…
ऑडियो वीडियो की जांच की मांग की…
बोले शहर अध्यक्ष- जरूरत पड़ी तो जाएंगे सुप्रीम कोर्ट…
शराब दुकानों पर महिला कर्मचारी बिठाने पर भी सरकार को लिया आडे हाथ…


देवास। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कथित ऑडियो वीडियो जिसमें कहा गया की केंद्र के कहने पर गिराई सरकार, अब कांग्रेस के लिए मुद्दा बन गया है। इसे लेकर खूब बवाल मच रहा है। आज देवास में शहर जिला कांग्रेस के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। खूब नारेबाजी की और महामहिम के नाम ज्ञापन एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी को सौंपा गया। कांग्रेस के प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंस का पालन भी देखने को नहीं मिला।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कथित ऑडियो वीडियो को लेकर कांग्रेश अब मुखर हो गई है। जगह जगह प्रदर्शन ज्ञापन का दौर चल रहा है। इसी श्रंखला में देवास में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया गया और खूब नारेबाजी हुई।
मामले की जांच कराने की मांग को लेकर महामहिम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल गोस्वामी ने किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि हमने राष्ट्रपति जी से मांग की है की ऑडियो वीडियो की जांच कराई जाए और षडयंत्र पूर्वक सरकार गिराने का मामला सिद्ध होता है तो शिवराज सरकार को बर्खास्त किया जाए। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री, जिला अध्यक्ष अशोक कप्तान, शौकत हुसैन, संतोष मोदी, जकीरुल्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
