Dewas: संस्था सिद्धि विनायक की पहल- रखिए दो गज की दूरी, मास्क पहनना भी है जरुरी

Amaltas


–लॉकडाउन में सेवा के बाद अनलॉक में संस्था ने उठाया जागरूकता का जिम्मा,
13 को शहर में निकलेंगे संस्था सदस्य और करेंगे जनजागरण
देवास। लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक शुरू हो गया है। यह वह दौर है जब सतर्कता और जागरूकता बेहद जरुरी है। लॉकडाउन में शहर की सामाजिक-धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहने वाली संस्था सिद्धि विनायक ने भोजन वितरण कर जहां मानव सेवा की वहीं अब अनलॉक में भी जनजागरण का बीड़ा उठाया है। \”रखिए दो गज की दूरी, मास्क पहनना भी है जरुरी\” के स्लोगन के साथ संस्था सदस्य शहरवासियों को जागरूक करने निकल रहे हैं। 13 जून को एबी रोड, एमजी रोड, सिविल  लाइंस चौराहे पर कार्यक्रम होगा और मास्क वितरण कर मास्क डे भी मनाया जाएगा। संस्था सिद्धि विनायक के संयोजक रवि जैन ने बताया कि कोरोना संक्रमण से निपटने का सबसे कारगर तरीका यही है कि मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और हाथों को नियमित अंतराल से साबुन अथवा सेनेटाइजर से धोते रहें। अब भी कई लोग इन नियमों का पालन नहीं कर रहे और संक्रमण की गंभीरता नहीं समझ रहे। इसके लिए संस्था ने जागरूकता जिम्मा उठाया है।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks