Dewas: जिला अस्पताल का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर, जानी समस्याएं

Amaltas

नवागत कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला का जिला अस्पताल में पहला भ्रमण…
जिला अस्पताल मे  चल रहे ऑक्सीजन पाइप लाइन और बन रहे 10 आईसीयू का किया निरीक्षण…
भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर डॉक्टरों से की चर्चा…
छोटी मोटी बीमारियों में मरीज को इंदौर रेफर ना करना पड़े इस पर भी चर्चा की…
अस्पताल की मूलभूत समस्याएं  भी जानी…

\"\"

देवास। हाल ही में देवास स्थानांतरित होकर आए कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला आज जिला अस्पताल पहुंचे।  जिला अस्पताल में चल रहे ऑक्सीजन  पाइप लाइन के कार्यों को देखा।  यहां नए बन रहे 10 आईसीयू कक्ष का भी निरीक्षण किया और इसके बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर श्री शुक्ला  ने सीएमएचओ, सिविल सर्जन  और चिकित्सकों से चर्चा कर समस्याएं भी जानी।  छोटी-मोटी बीमारियों पर  मरीजों को इंदौर ना रेफर करते हुए यही इलाज किए जाने संबंधी चर्चा भी की।

\"\"

आपको बता दें नवागत कलेक्टर श्री शुक्ला का जिला अस्पताल में आज पहला दौरा था। कलेक्टर श्री शुक्ला कल जब पत्रकारों से रूबरू हुए थे तो उनके समक्ष देवास  जिला अस्पताल की समस्याएं कुछ पत्रकारों ने रखी थी।  यहां से मरीज छोटी मोटी बीमारियों में भी इंदौर रेफर किए जाने का मुद्दा उठा था।  जिसे लेकर गंभीरता दिखाते हुए आज कलेक्टर स्वयं जिला अस्पताल जा पहुंचे।  उन्होंने अस्पताल की समस्याओं पर चिकित्सकों से चर्चा की।  आगामी भविष्य में अस्पताल की सुविधाओं को कैसे बेहतर बनाया जाए इस पर विचार विमर्श किया।  कुछ मूलभूत सुविधाओं को यहां लाने में लगने  वाले बजट को लेकर भी आपने सिविल सर्जन और सीएमएचओ से चर्चा की।
  कलेक्टर ने कहा जरूरत पड़ी तो बजट मंजूर करा कर लाया जाएगा और प्रयास होगा कि देवास के एमजी अस्पताल में निजी अस्पतालों से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो।

\"\"

संपादक

1 thought on “Dewas: जिला अस्पताल का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर, जानी समस्याएं”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks