देवास में युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर घायल

Amaltas

खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश…
कनपटी पर लगी है गोली…
गंभीर हालत में इंदौर किया रेफर…
मामला देवास के मालीपुरा कटी घाटी क्षेत्र का…
उज्जैन का है रहने वाला, पिछले छह-सात साल से देवास में अपने मामा के यहां रह रहा है युवक…

देवास। देवास के मालीपुरा कटी घाटी क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मारकर सुसाइड की कोशिश की है। घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। युवक उज्जैन का रहने वाला है, और पिछले छह-सात साल से देवास में अपने मामा  के यहां रह रहा है। युवक ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की इन कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली थाना प्रभारी एमएस परमार के मुताबिक युवक सुभम पिता मोहन माली उम्र लगभग 22 वर्ष देवास में मालीपुरा कटी घाटी में अपने मामा के यहां रह रहा है और यहां सेव मिक्चर की दुकान चलाता है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस बल पहुंचा और घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे इंदौर रेफर किया गया है। गोली युवक की कनपटी पर लगी है। सुभम ने आखिर ऐसा क्यों किया। इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks