ग्रामीण महिलाओं ने दिया सोशल डिस्टेंस के पालन का संदेश

\"\"
Amaltas

सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। ग्रामीण क्षेत्रो में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सोनकच्छ ब्लॉक के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में सोनकच्छ ब्लॉक के पिपलरावा संकुल के ग्राम घिचलाय में एक बैठक आयोजित की गई। मिशन द्वारा संगठन से जुड़ी आसपास के 10 गांव पीर पालड़िया, धंधेड़ा, निपानिया हूर हूर, जोलाई, घटिया कला सहित अन्य गांवों की महिलाओं को बुलाया गया। जिसके बाद स्वयं सहायता समूह द्वारा मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत संस्था के सदस्यों द्वारा महिलाओं को कोविड – 19 के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी दी गई। मास्क का महत्व समझाते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करने की सलाह दी गई। आगामी समय में शीघ्र ही संस्था द्वारा सोनकच्छ तहसील की समस्त सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को कोविड -19 संक्रमण के संबंध में जानकारी देकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। वर्तमान में ग्रामीण आजीविका मिशन संस्था से जुड़ी महिलाएंं मास्क भी बना रही है। जिसे शासकीय संस्थाएं क्रय कर आम नागरिकों व ग्रामीणों को वितरित कर रही है।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks