देवास के लिए आज का दिन राहत भरा, सभी 53 सैंपल रिपोर्ट आई नेगेटिव

Amaltas

देवास में अबतक कुल पॉजिटिव मरीज -91
अब तक  देवास में हुई मौत -9
अब तक स्वस्थ हुए मरीज  – 53
वर्तमान में एक्टिव मरीज- 29
देवास। कोरोना को लेकर आज का दिन देवास के लिए राहत भरा है। आज आई 53 सैंपल रिपोर्ट में सभी नेगेटिव आई है। इनमें दो रिपीट सैंपल रिपोर्ट भी शामिल है। अस्पताल में भर्ती 2 मरीजों की रिपीट सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आने से इन दोनों मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हो सकती है। ऐसी स्थिति में अगर आंकड़ा बढ़ेगा तो वह स्वस्थ होकर घर लौटने वाले मरीजों का होगा। फिलहाल आज की रिपोर्ट के बाद अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 91 है इनमें 9 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 53 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 29 है।
आपको बता दें देवास में स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत काफी बेहतर है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज आई 53 सैंपल रिपोर्ट के बाद 60 सैंपल रिपोर्ट आना शेष है।

आज की स्थिति
देवास में अबतक कुल पॉजिटिव मरीज -91
अब तक  देवास में हुई मौत -9
अब तक स्वस्थ हुए मरीज  – 53
वर्तमान में एक्टिव मरीज- 29

\"\"
देखिए आज की कोरोनावायरस हेल्थ रिपोर्ट

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks