देवास में फिर कोरोना की धमाल, 5 नए पॉजिटिव, कुल हुए 91

Amaltas

पॉजिटिव मरीजों में तीन कार्तिकनगर एक रेवा बाग और एक मोती बंगला क्षेत्र का…
पॉजिटिव मरीजों में दो महिलाएं शामिल…
आज आई 57 रिपोर्ट में 52 नेगेटिव…

देवास। देवास में कोरोना संक्रमण मैं आज फिर धमाल मचा दी। आज आई 57 सैंपल रिपोर्ट में से 5 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। देवास का कार्तिक नगर भी अब हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। यहां से 3 मरीज सामने आए हैं जबकि मोती बंगला क्षेत्र और रेवाबाग से एक-एक मरीज पॉजिटिव पाया गया। आज आए पॉजिटिव मरीजों में दो महिलाएं भी शामिल हैं इनमें एक तो महज 20 वर्ष की है जबकि दूसरी 65 वर्षीय हैं।
आपको बता दें आज आई सैंपल रिपोर्ट में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक 57 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 52 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 5 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। देवास में मृतकों की संख्या 9 हो चुकी है। 

आज कुल-05 न्यू पॉजिटिव (नऐ )मरीजों की जानकारी:
01-पता-यसवंत कॉलोनी मोतीबंगला देवास- F- उम्र 20 वर्ष
02-पता-कार्तिक नगर , देवास -M-उम्र 28 वर्ष
03-पता-कार्तिक नगर, देवास -M-उम्र 42 वर्ष
04-पता- कार्तिक नगर, देवास -M उम्र 24 वर्ष
05-पता-रेवाबाग , देवास F-उम्र 65 वर्ष

आज की स्थिति
देवास में अबतक कुल पॉजिटिव मरीज -91
अब तक  देवास में हुई मौत -9
अब तक स्वस्थ हुए मरीज  – 53
वर्तमान में एक्टिव मरीज- 29

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks