फर्जी तांत्रिक बाबा ने की महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने निकाला जुलूस

देवास। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक तथाकथित आध्यात्मिक गुरु को महिला से छेड़छाड़, पैसा मांगने, पीछा करने और धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Rai Singh Sendhav

बीमा रोड पर अध्यात्म के नाम पर सभी बीमारियों और समस्याओं का समाधान करने का दावा करने वाले विनोद पटेल उर्फ देवराज गुरु निवासी आवास नगर पर एक महिला ने छेड़छाड़, धमकी और पीछा करने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार आध्यात्मिक शक्तियों के नाम पर लोगों की समस्या दूर करने का दावा करने वाला बाबा अपने आप को देवराज गुरु के नाम पर अवतारी पुरुष बताता था। प्रचार माध्यमों से प्रचार कर उसने लोगों को अपनी और आकर्षित किया। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उसने एक कार्यालय भी बीमा अस्पताल चौराहे से आगे खोल रखा था।
इस बाबा के झांसे में इटावा की रहने वाली एक महिला आ गई और उसने अपनी घर की समस्याएं बाबा को बताई। बाबा ने उसे समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया। बाद में बाबा ने महिला को 25 हजार देने का दबाव बनाया तो महिला ने कहा कि आप मेरे घर नहीं आए कोई अनुष्ठान नहीं किया फिर पैसे किस बात के। बाबा ने दावा किया कि उसने घर बैठे ही उसकी समस्या का समाधान कर दिया है।

आरोप है कि बाबा ने महिला को झांसे में लिया और कार्यालय में बुलाकर गलत नियत से छेड़छाड़ की। महिला ने उस समय तो कुछ नहीं कहा लेकिन बाद में यह तथाकथित बाबा महिला का पीछा करने लगा और उसे धमकी देने लगा। उसने महिला को धमकाया कि अपनी आध्यात्मिक शक्ति से वह उसके पति को मरवा देगा। परेशान होकर महिला ने सारा घटनाक्रम अपने पति और सास को बताया जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया और पूरा मामला जांच में लिया।
पुलिस ने बाबा पर छेड़छाड़ और धमकाने की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

संपादक

+ posts

1 thought on “फर्जी तांत्रिक बाबा ने की महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने निकाला जुलूस”

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks