कांग्रेस ने किया केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कांग्रेसियों ने जमकर की नारेबाजी और किया हंगामा…

प्रधानमंत्री का पुतला लेकर कलेक्टर परिसर में घुसे कांग्रेसी।

पुलिस प्रशासन के सामने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला।

देवास में शुरु हुई नई परम्परा… कल भाजपा ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में फूंका था CM का पुतला।

लगातार दूसरे दिन असहाय,लाचार और बेबस नजर आया पुलिस प्रशासन।

कांग्रेस ने लगाया केन्द्र सरकार पर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप।

Amaltas

देवास। केंद्र सरकार द्वारा राज्य को मिलनेवाली राशि को लेकर मध्यप्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लगाए। केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने धरना दिया। जहां केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने जमकर भड़ास निकाली।

धरने के बाद कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर परिसर के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। देवास में कल के भाजपा के आंदोलन के बाद अब कलेक्टोरेट परिसर के अंदर पुतला जलाने की नई परम्परा चालू हो गई।

आज कांग्रेस ने देवास के मंडूक पुष्कर स्थित धरनास्थल पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ धरना दिया। आपको बता दें कल भाजपा ने कलेक्टोरेट परिसर में मुख्यमंत्री का पुतला जलाए जाने पर कांग्रेसी भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रहे थे। जब प्रशासन ने कल के मामले में भाजपाइयों पर प्रकरण दर्ज नहीं किया तो आज कांग्रेसियों ने भी उसी स्थल पर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। पुलिस और प्रशासन आज भी बेबस और असहाय नजर आया।

धरना स्थल से कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे, जहां जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

इसके पहले धरनास्थल पर सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि आपदा प्रबंध की जो ग्रांट मध्यप्रदेश को मिलना चाहिए वो केंद्र ने नही दी। प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। हैम हमारा हक मांग रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरेंगे।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks