केदारेशवर महादेव सोमवार को निकलेंगे नगर भ्रमण पर

Amaltas

कमल गर्ग \’राही\’

कन्नौद। पिछले एक माह से केदारेश्वर महादेव मन्दिर मे चल रहे श्रावण महोत्सव के चलते श्रावण सोमवार के अन्तिम सोमवार (12 अगस्त ) को नगर मे भगवान केदारेश्वर की शाही सवारी निकाली जायेगी।

पिछले 11 वर्षो से सतत आचार्य पंडित आदर्श गुरू के सानिध्य मे जन सहयोग से चल रहे श्रावण महोत्सव मे प्रतिदिन भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाता है।

हजारों की सख्या मे भक्त दर्शन लाभ लेते है। अन्तिम सोमवार को निकलने वाली विशाल शाही सवारी दोपहर 3 बजे केदारेशवर मन्दिर से प्रारंभ होगी, जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः रात्रि मे मन्दिर पहुंचेगी जहा महा आरती के बाद प्रसाद वितरित होगा।

इस शाही सवारी मे महाराष्ट्र पुणे के बैंड व तासे मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगे। भोले के भक्तो ने नागरिको एव क्षेत्र वासियो से भोलेनाथ की निकलने वाली शाही सवारी मे शामिल होने का अनुरोध किया है।

संपादक

Latest Posts

1 thought on “केदारेशवर महादेव सोमवार को निकलेंगे नगर भ्रमण पर”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks