होल्कर स्टेट के समय का तालाब इस बार भी खाली

Amaltas

कमल गर्ग \’राही\’

कन्नौद। नगर के बस स्टेंड के समीप होल्कर स्टेट के समय का प्राचीन तालाब इस बार भी अभी तक खाली पडा है। वैसे 2 , 3 वर्षो से कम बारिश के कारण यह तालाब भरा नही है, जिसके कारण भुजरिया जैसा पर्व काफी फीका रहता है, क्योकि तालाब मे भुजरिया ठंडी करने विभिन्न समुदाय के लोग आते है।

नगर परिषद द्वारा करोडो रूपये खर्च कर इसका सौन्दर्य करण किया गया, लेकिन तालाब खाली होने से उसकी सुन्दरता नजर नही आ रही है। नगर के रामानंद उपाध्याय, अनिल नागर , सन्तोष पंडा , ने नगर परिषद् से पुरानी पेयजल टंकी से पाइप लाइन द्वारा तालाब भरने की माग की है, ताकि उसकी सुन्दरता मे चार चांद लग जावे। अभी मात्र 22 इंच ही बारिश हुई है। जबकि यहा 35 इंच बारिश होने पर तालाब भरा जाता है तथा पीने के पानी की समस्या भी नही रहती है।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks