सडक और बस स्टैंड पर आवारा मवेशियों का जमघट , दुर्घटना की बनी रहती है आशंका

Amaltas

कमल गर्ग \’राही\’

कन्नौद। नगर के पुराने बस स्टैंड, साई मंदिर, बायपास , गणेश चोक पर आवारा पशुओ का बीच सडक पर जमावड़ा लगे रहने के कारण यातायात मे काफी परेशानी होती है, वही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

नगर परिषद की लापरवाही के चलते आवारा पशुओ का जमघट प्रतिदिन लगा रहता है। 2 दिन पहले आष्टा रोड पर एक डम्पर की टक्कर से एक गाय की मोत हो गई थी। जितनी जिम्मेदारी नगर परिषद की है उतनी ही पशु पालको की भी होती है। वे दूध निकालकर खुली छोड देते हैं।

इस कारण घटना, दुर्घटना के समय विवाद की स्थिति बन जाती है।
नगरवासियों का कहना है कि नगर परिषद को नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए ताकि इसका स्थाई हल निकल सके।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks