संतोष गोस्वामी

भोरासा। माहेश्वरी समाज द्वारा महिला मंडल के तत्वधान में झूला उत्सव परम पूज्य रामानुजाचार्य श्री नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णु प्रपन्नाचार्य जी महाराज छत्रीबाग मंदिर इंदौर के सानिध्य में भवनाथ मंदिर प्रांगण में समाज बंधुओं वह नगर वासियों के बीच बड़े ही उमंग के साथ प्रसिद्ध भजन गायक द्वारकाधीश मंत्री की भजन संध्या के साथ झूला उत्सव संपन्न हुआ महिला मंडल द्वारा राधा कृष्ण का सुंदर झूला बनाया गया वह नौका विहार का दृश्य मनाया गया समाज जनों सहित नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र यादव उपाध्यक्ष जीवन सिंह ठाकुर रोटरी क्लब अध्यक्ष किशोर वर्मा योग समिति अध्यक्ष अखिलेश हैड़ा प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला भाजपा नेता प्रेमचंद सेठी आदि ने अभिनंदन पत्र भेंट किए समाज जनों ने सभी ने गुरु जी का पुष्प माला से स्वागत किया कार्यक्रम में इंदौर देवास लोहारदा कांटाफोड़ सोनकच्छ सीहोर कन्नौद के गुरु भक्त सहित भोरासा माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष महेशचंद्र मंत्री महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती आशा ईनानी युवा संगठन अध्यक्ष पंकज जाजू व समाज के महिला पुरूष बड़ी संख्या में उपस्थित थे गुरु जी ने अपने आशीर्वाद वचन में कहा कि सभी बंधुओं को धर्म से जुड़कर समाज हित के कार्यों को करना चाहिए व पर्यावरण की रक्षा करने और पेड़ लगाने की महत्ता पर जोर डाला कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी प्रकाश चंद मंत्री ने किया समाजसेवी रमेश चंद ईनानी के निवास पर रात्रि विश्राम का दूसरे दिन समाज जनों को शंख चक्र प्रदान कर दीक्षा व गोष्टी का आयोजन किया समाज जनों के यहां पर पदरावनीं कर आशीर्वाद दिया शक्ति माता मंदिर पर चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन कर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह यादव की प्रशंसा की गुरुजी ने छायादार व फलदार वृक्षों का पौधारोपण भी किया सभी का आभार महिला मंडल अध्यक्ष आशा ईनानी व समाज अध्यक्ष महेश चंद मंत्री ने व्यक्त किया
