प्राचीन केदारेशवर महादेव मन्दिर में बनाया फूल बंगला… लगाया छप्पन भोग… सजे भोलेनाथ

कन्नौद (कमल गर्ग राही)। नगर के प्राचीन केदारेश्वर शिवालय में गुरूवार को हरियाली अमावस्या तथा भगवन के नाम से ख्यात विद्याधाम के संतश्री की पुण्यतिथी पर वृन्दावन के कलाकारों ने खुश्बू वाले फूलों से मन मोहक फूल बंगला सजाया।

Rai Singh Sendhav

भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया तथा 56 पकवानों का भोग लगाकर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

सड़क से लेकर मन्दिर परिसर तथा बाबा के दरबार में सजे फूलबंगले के साथ ही भोलेनाथ के मनमोहक श्रृंगार को देख हर कोई मोहित हो गया।

आज रात मे रतलाम के प्रसिद्ध भजन गायक हरिओम तिवारी की भजन सन्ध्या का आयोजन भी रखा है।

ज्ञात रहे 11 वर्ष से नगर व क्षेत्र के श्रद्धालुजन के उत्साह व सहयोग से निर्विघ्न रूप से यह आयोजन चलता आ रहा है।

एक माह तक चलने वाले इस महोत्सव मे विद्या धाम इन्दौर के आचार्यों के योगदान को भी नही भुलाया जा सकता।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks