सोमेश उपाध्याय की थाना प्रभारी से सीधी बात

बागली। बच्चा चोर गिरोह जैसी कोई बात नहीं है। यह पहले भी अफवाह थी और अब भी है। ऐसा कोई गिरोह या समूह का पता नहीं चला है और न ही एक भी बच्चे के इस तरह से गायब होने की सूचना है। इसलिए यह अफवाह है। इसे समझने की जरूरत है। यह अपील बागली थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने क्षेत्रवासियों से कही है।उन्होंने कहा कि बच्चा चोरी की सूचना मिलने पर डरने या इसे फैलाने से पहले सच्चाई का पता लगाएं और पुलिस को सूचना दें।नगर या थाना क्षेत्र में आने वाले किसी बाहरी पर बेवजह शक के आधार पर उसे परेशान न करें। पुलिस बच्चा चोर की अफवाह वाली बात को लेकर काफी सतर्क है और जागरूक करने के लिए कार्यक्रम कर रही है।
TimesMp ने थाना प्रभारी अमित सोनी से की सीधी बात…
सवाल- बागली क्षेत्र में बच्चा चोरी होने का कोई मामला सामने आया हैं क्या ?
जवाब- अभी तक बच्चा चोरी होने का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ हैं।कल एक बालक यश पिता कमल सोलंकी की गुमशुदगी दर्ज हुई थी पर रात तक वह मिल गया था।
सवाल- वाट्सएप और सोशल मीडिया पर हो रहे ऐसे भ्रामक मेसेज भेजने वालों पर कोई कार्रवाई की गई है क्या ?
जवाब- अगर कोई नगर में ऐसे मेसेज भेजकर दशहत का माहौल बनता है, तो उसके विरुद्घ पुलिस कार्रवाई करेंगी।
सवाल- नगरवासियों और ग्रामीणों में डर का माहौल हैं ?
जवाब- यह केवल अफवाह है और इसका कोई आधार नहीं हैं।
नागरिक सतर्क रहें पर कानून हाथ मे ना ले।बेवजह किसी अन्य को केवल शक के आधार पर गलत ना करें।
आम जन में चर्चा है कि बालक बालक यश को कोई ले गया था,इस बात में कितनी सत्यता है?
जवाब-यश के मामले में पुलिस ने पूरी मुस्तेदी के साथ कार्य किया।बच्चे से चर्चा हुई उसका वीडियो भी सामने आया है।उसने स्वयं ने कहा कि वह घर पर किसी बात से नाराज हो कर गया था।उसके बाद भी यदि किसी को शंका है तो बताए हम जाँच जारी रखेंगें।
प्रश्न-क्षेत्रवासियो से विशेष अपील-
जवाब:-वाट्सअप फेसबुक पर वायरल हो रहा बच्चा चोर गिरोह का मैसेज केवल अफवाह है। इस तरह का कोई गिरोह नगर व जिले में सक्रिय नही है। फिर भी पुलिस संदिग्धों पर नजर रख रही है।आपसे अपील है कि अफवाह पर ध्यान न दे।ऐसी अफवाह से राजस्थान में एक मौत भी हो चुकी है।पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए 24 घण्टे मुस्तेद है।हमने रात्रि गश्त भी बढ़ा दी है।

**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.