फोजी दिनेश गुर्जर को नम आंखों से दी बिदाई

सेना के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ़ ऑनर

अन्तिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

कमल गर्ग \’राही\’
कन्नौद। बामनी खुर्द के BSF जवान दिनेश गुर्जर नजबगढ दिल्ली मे पदस्थ थे। कार्य के दोरान करंट लगने से उनकी मृत्यु हो गई थी। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही उनका गांव ही नही समूचा क्षेत्र गमगीन हो गया। बुधवार देर रात उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से इंदौर तथा वहा से छावनी आर्मी की गाडी से बामनी खुर्द लाया गया। पूरा गाव रात भर जाग कर अपने सपूत की एक झलक पाने को आतुर था। गुरूवार सुबह उनके निवास पर सेना के जवानो ने गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया। उसके बाद उनकी पार्थिव देह को सेना की गाडी मे तिरंगे के साथ रखकर अंतिम यात्रा निकली गई।

Rai Singh Sendhav

बामनी खुर्द , नीमखेडा , डेहरिया, अम्बाडा, कन्नौद, ननासा मे फोजी दिनेश गुर्जर को नम आंखों से पुष्प वर्षा कर श्रध्दासुमन अर्पित किए। उनकी अन्तिम यात्रा मे दूर दूर से हजारो की सख्या मे लोगों ने शामिल होकर उन्हे अन्तिम बिदाई दी। SDM शोभाराम सोलंकी, SDOP निर्भय सिह अलावा , तहसीलदार संजय शर्मा, TI जयराम चौहान, CEO प्रभांशु कुमार के अलावा महू छावनी के अधिकारी व जवान शामिल थे।

खातेगाव, संदलपुर तथा नेमावर मे भी हजारों की सख्या में लोग वीर सपूत की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks