धूमधाम से किया हजयात्रियों का स्वागत,जुलुश भी निकाला

Amaltas

सोमेश उपाध्याय

बागली । नूरी अंजुमन वक्फ कमेठी के खजांची ,सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष अकरम खिलजी व उनकी सरीक ए हयात के मक्का -मदीना हज हेतु जाने पर कमेठी के सदर फिरोज खान के नेतृत्व में नूरी मस्जिद से थाना चौराह तक विदाई जुलूस निकाला गया | कमेठी के पदाधिकारी व समाजजनों ने पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया तथा यात्रा की सफलता के लिए दुआएँ की |
मुख्य बाजार में भी डॉ रामचन्द्र राठौर, महेश राठोर, चंदू गुप्ता आदि ने आत्मीय अभिनंदन किया। श्री खिलजी ने नगर, प्रदेश व देश के लिए अच्छी बारिश, तरक्की व अमन -चैन की दुआ करने का वायदा किया। पेश ईमाम अब्दुल वाहिद नूरी ने यात्रा हेतु जरूरी अरकान पुरे करवाये। जुलूस में परिवार जनों के साथ स्वजातीय बंधु बड़ी मात्रा में शामिल रहे। यह जानकारी मुस्लिम यूथ फौरम के कादर खान ने प्रदान की।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks