गृह क्षेत्र बागली में चालू हुआ दुआओ का दौर,आदिवासी के बीच गहरी पैठ रखते है पूर्व सीएम जोशी
भोपाल/देवास(सोमेश उपाध्याय)। भाजपा के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी अस्वस्थ हैं। उन्हें राजधानी भोपाल के नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव उनके हाल जानने पहुंचे।उन्होंने कैलाश जोशी के पुत्र पूर्व मंत्री दीपक जोशी से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली ओर डॉक्टरों से चर्चा की।इस दौरान पूर्व सांसद आलोक संजर भी मोजूद थे। वही जोशी के अस्वस्थ होने की जानकारी लगते ही उनके गृह क्षेत्र बागली में दुआओ का दौर चालू हो गया।बागली के निकट जिनवाणी में चल रहे यज्ञ में जोशी के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की गई।ज्ञात हो कैलाश चन्द्र जोशी का राजनीतिक कॅरियर देवास जिले के बागली से ही आरम्भ हुआ है।यहां से उन्होने 8 बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया है।बागली के आदिवासी इलाके में जोशी को साहब के नाम से सम्बोधन देते हुए बहुत सम्मान दिया जाता है।
