जलसंकट: टैंकर से पहले पानी रसूखदारों को, आमजन कर रहे त्राहि-त्राहि

पेयजल संकट से जूझ रहे कन्नौदवासी

Amaltas

कमल गर्ग \’राही\’

कन्नौद। नगर मे पिछले 15-20 दिन से नगर के नागरिक पेयजल संकट से जूझ रहे है। कहने को तो नगर पंचायात 5-7 ट्रैक्टरों से टैंकरों के माध्यम से पेयजल वितरण कर रही है, लेकिन टैंकरों से पहले रसूखदार, राजनीतिक प्रभावशाली लोग, अधिकारियों के यहां पानी दिया जाता है। आम आदमी तो अभी भी पानी के लिए काफी परेशान है।

गरीब वर्ग की महिलाऐ सुबह से ही हैंडपम्प पर लाइन लगाकर पानी भरने के लिए खडी दिखाई देती है। वार्ड 6 व 8 के निवासियो ने बताया हमारे वार्ड मे आज तक पानी का टैंकर नही आया। कोई हमारी सुनने वाला नही है, वार्ड 8 के अशोक साहू ने बताया मस्जिद के पास लगे हेड पम्प पर सुबह से ही दूसरे वार्डो की महिला भी घर का काम छोडकर पहले पानी लेने आती है क्योकि उनके वार्डो मे भी टैंकर नही पहुंच रहे है।

नगर पंचायत की पेयजल वितरण व्यवस्था से कई वार्ड वासियो मे रोष व्याप्त है।
उधर नगर पंचायत अध्यक्ष से इस सम्बन्ध में जानकारी लेनी चाही किंतु वे मोबाइल पर उपलब्ध नही हुए। उधर नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भारत शर्मा ने कहा कि मेने खुद टैंकर भेजकर पानी का वितरण कराया है।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks