मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम की शुरुआत

भाजपा कार्यकर्ताओ ने लगाए पार्टी के झंडे व स्टिकर

Amaltas

बागली, (सोमेश उपाध्याय)। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में बूथ स्तर तक मेरा परिवार-भाजपा परिवार महाभियान शुरू कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपने-अपने आवास पर झंडा एवं स्टीकर लगाकर अभियान की शुरूआत की।बागली में नगरपरिषद अध्यक्ष अमोल राठौर ने अपने निवास स्थान पर झंडा एवं स्टीकर लगाकर इस अभियान को शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अन्य दल में परिवार के सदस्य ही पार्टी संभाल रहे। भाजपा मे पार्टी के लोग ही परिवार हैं। प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में केंद्र में पुनः भाजपा सरकार स्थापित होगी!वही मण्डल महामन्त्री देवेंद्रगिरी गोस्वामी ने कहा मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान पार्टी के वैचारिक आधार को और मजबूत करने तथा मिशन 2019 की सफलता को ऐतिहासिक बनाने में प्रभावी भूमिका निभाएगा। इस दौरान नगर में अनेको स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने झण्डे एव.स्टिकर लगा कर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks