दशनाम गोस्वामी समाज आद्य गुरु शंकराचार्य जयंती की तैयारियां जोरों पर

सामूहिक विवाह सम्मेंलन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

Amaltas

भौरासा, (संतोष गोस्वामी)। दशनामी गोस्वामी समाज द्वारा हर साल आद्य गुरू शंकराचार्य जयंती पर समाज द्वारा देवास में विशाल जुलूस निकाला जाता है। इसे लेकर बाबा भंवरनाथ मंदिर प्रगंण मे बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर युवा गोस्वामी समाज मण्डल भोरासा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। युवा गोस्वामी समाज जिला अध्यक्ष अनिल गोस्वामी व मंडल अध्यक्ष संजय गोस्वामी की सर्वसम्मति से, मंडल उपाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष भोरासा का पद मुकेश गिरी ,नगर उपाध्यक्ष का पद रमेश गिरी व कोषाध्यक्ष का पद दिनेश पुरी, महासचिव भगवान गिरी, सचिव निलेश पुरी, मंडल प्रवक्ता कमल गिरी, विकास गिरी, रूगनाथ गिरी, दिनेश गिरी, संजय गिरी, मुकेश पूरी, मीडिया प्रभारी विजय, अजय गिरी, धर्मेंद्र गिरी, जितेन गिरी, विजय पुरी ,सुनील पुरी ,संतोष गिरी ,संरक्षक राहुल गिरी, विकास गिरी को पदभार दिया गया।

साथ ही आगामी शंकराचार्य जी की जयंती व गोस्वामी समाज के सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही समाधि स्थल व सामाजिक गणना , सम्मेलन के पर्चे वितरित किये गये। इस अवसर पर समाज के लगभग 15 गांव के युवा एकत्रित हुये है। कुणाल गिरी, सोनू गोस्वामी ,महेश गोस्वामी , साईं राज जी , नितिन गिरी, अशोक गिरी, सभी समाज जन ने आभार माना।
भोरासा मंडल के अंतर्गत पोलाय, पांडी, डकाच्या, जिर्वाय, मिर्जापुर, गुनई, नराना, नाना धारा खेड़ी, सवरसी, खुर्द पिपलिया, गुर्जर पिपलिया, कनेरिया, फार्म पिपलिया, भलाई 15 गांव के सामाजिक लोग उपस्थित थे आगामी कार्यकृम को सफल बनाने की अपील की है।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks