तेज रफ्तार बस चालक पर कार्रवाई

सोशल मीडिया शिकायत पर देवास पुलिस का त्वरित एक्शन

Amaltas

देवास। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देवास पुलिस ने लापरवाहीपूर्वक बस चलाने वाले चालक पर वैधानिक कार्रवाई की है।

12 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि मेढकीचक-चंदाना रोड पर सागर बस (MP41P3377) का चालक अधिक सवारियां बैठाने की होड़ में बस को खतरनाक तरीके से चला रहा है। तेज रफ्तार और लापरवाही से सवारियों व राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई थी।

जांच के बाद चालक मोईन शेख (33), निवासी रसलपुर औद्योगिक क्षेत्र के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 76/2026 धारा 281 बीएनएस व 132/177(1), 184 एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों के पालन की अपील की है।

संपादक

+ posts
Share
Enable Notifications OK No thanks