सोनकच्छ पुलिस ने पानी की मोटर केबल चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

देवास। जिले में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए देवास पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनकच्छ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पानी की मोटर की केबल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया मश्रुका बरामद कर लिया है।

Rai Singh Sendhav

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 जनवरी 2026 को फरियादी द्वारा कालिसिंध नदी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कन्का खजुरिया से पानी की मोटर की केबल चोरी होने की शिकायत थाना सोनकच्छ में दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर थाना सोनकच्छ में अपराध क्रमांक 46/29.01.26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा जिले में हो रही चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के निर्देशन में थाना प्रभारी सोनकच्छ के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम कन्का खजुरिया निवासी धर्मेन्द्र राजपुत को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पानी की मोटर की केबल चोरी करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 100 फीट लंबी पानी की मोटर की केबल, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद कर जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सोनकच्छ निरीक्षक अजय गुर्जर सहित प्रआर हरिओम यादव, आरक्षक श्याम बिहारी, लक्ष्मण, कुलदीप और सुनिल की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

संपादक

+ posts
Enable Notifications OK No thanks