देवास के मुखर्जी नगर में महिला से छेड़छाड़ का मामला, बिल्डर के खिलाफ FIR

Amaltas

देवास शहर के मुखर्जी नगर क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बिल्डर दर्पण थोरात के खिलाफ महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता विवाहित है और अपने पति के साथ थाने पहुंचकर उसने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, जब भी पीड़िता अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने जाती थी, तब आरोपी उसका पीछा करता था और अश्लील इशारे करता था। लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना झेल रही महिला ने बताया कि 30 जनवरी को आरोपी ने हद पार करते हुए उसके घर आकर छेड़छाड़ की।

घटना के बाद पीड़िता ने परिवार को जानकारी दी और पति के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

संपादक

Enable Notifications OK No thanks