
कलेक्टर ऋतुराज सिंह का आदेश जारी
देवास। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री ऋतुराज सिंह ने वर्ष 2026 के लिए देवास जिले में स्थानीय अवकाशों की घोषणा कर दी है। ये अवकाश जिले की अलग–अलग तहसीलों और अनुभागों में स्थानीय पर्व–त्योहारों के अवसर पर लागू रहेंगे।
घोषित स्थानीय अवकाश इस प्रकार हैं—
• चैत्र दुर्गाष्टमी – 26 मार्च 2026
👉 संपूर्ण खातेगांव अनुभाग में अवकाश
• नागपंचमी – 17 अगस्त 2026
👉 तहसील सतवास के संपूर्ण क्षेत्र में अवकाश
• डोलग्यारस – 22 सितंबर 2026
👉 कन्नौद एवं बागली अनुभाग में अवकाश
• अनंत चतुर्दशी – 25 सितंबर 2026
👉 देवास, सोनकच्छ और टोंकखुर्द अनुभाग में अवकाश
• महानवमी (दुर्गा नवमी) – 19 अक्टूबर 2026
👉 देवास, सोनकच्छ, बागली, टोंकखुर्द और खातेगांव अनुभाग में अवकाश
• भाईदूज – 11 नवंबर 2026
👉 संपूर्ण देवास जिले में अवकाश
महत्वपूर्ण सूचना:
घोषित स्थानीय अवकाश कोषागार, उप-कोषागार एवं बैंकों पर लागू नहीं होंगे।
👉 प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश से संबंधित क्षेत्रों में शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य विभागों को स्थानीय स्तर पर अवकाश का लाभ मिलेगा।

