गंदगी मिलने पर चालानी कार्रवाई, अनुपस्थित सफाई मित्रों का कटेगा वेतन

देवास। नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार ने बुधवार को वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 में पैदल भ्रमण कर स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने साफ शब्दों में निर्देश दिए कि वार्डों में स्वच्छता और साफ-सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Rai Singh Sendhav

वार्ड क्रमांक 11 में निरीक्षण के दौरान खुले प्लॉटों में सीएनजी वेस्ट पाए जाने पर आयुक्त ने कड़ी नाराज़गी जताई। इस पर स्वच्छता निरीक्षक भूषण पवार को तत्काल चालानी कार्रवाई करने तथा दरोगा संजय मेवाती को मौके पर सफाई करवाने के निर्देश दिए।

वहीं, वार्ड क्रमांक 12 (राजाराम नगर–चाणक्यपुरी) में आयुक्त द्वारा सफाई मित्रों की उपस्थिति जांची गई, जिसमें 12 में से केवल 5 सफाई मित्र उपस्थित पाए गए। शेष 7 सफाई मित्रों के अनुपस्थित मिलने और खुले प्लॉटों में कचरा पाए जाने पर आयुक्त ने सख़्त रुख अपनाया।

आयुक्त के निर्देश पर दरोगा धीरज खत्री को नोटिस जारी करने तथा अनुपस्थित सफाई मित्रों के वेतन में कटौती के आदेश स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया को दिए गए।

आयुक्त दलीप कुमार ने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि देवास को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।

संपादक

+ posts
Enable Notifications OK No thanks