अवैध शराब का परिवहन करते आरोपी पकड़ाया

Amaltas

देवास। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की मुहिम लगातार जारी है। इसी क्रम में 12 जनवरी 2026 को वाहन चैकिंग के दौरान आबकारी टीम ने शहर क्षेत्र में अवैध मदिरा परिवहन करते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी देवास की टीम ने लोहार पिपल्या–शिप्रा क्षेत्र में रोड चैकिंग के दौरान एक मारुति वैन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 70 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई।

मामले में आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 के तहत 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्त की गई मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 54 हजार 900 रुपये बताया गया है।

इस कार्रवाई में प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिनेश भार्गव, आबकारी मुख्य आरक्षक बाल मुकुंद गौड़, दीपक धुरिया, आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, निहाल खत्री एवं सैनिक किशोर शामिल रहे।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

संपादक

Enable Notifications OK No thanks