देवास। देवास जिले के नवाचार ‘देवास बाल वाटिका’ ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। इस अभिनव पहल को प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड में सिल्वर श्रेणी का पुरस्कार मिला है।


कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्योति शर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों में विकसित की गई देवास बाल वाटिका ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास का सफल मॉडल बनकर उभरी है। इस पहल के तहत बच्चों के खेलने के लिए सुरक्षित और आकर्षक स्थल, युवाओं के लिए व्यायाम पाथ-वे तथा बुजुर्गों के बैठने की सुविधाएं विकसित की गई हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान पर कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने ग्रामीण विकास विभाग, सभी ग्राम पंचायतों और नवाचार में सहयोग करने वाले सभी सहभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार टीमवर्क और जमीनी स्तर पर किए गए प्रभावी कार्यों का परिणाम है।
देवास की बाल वाटिका आज ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता सुधारने वाला एक प्रेरणादायी मॉडल बन चुकी है, जिसे अब राष्ट्रीय मंच पर भी सराहा गया है।

